Ranchi: राजधानी रांची के रातू इलाके से NEET परीक्षा की तैयारी करने वाला छात्र पिछले चार दिनों से लापता है. मामले को लेकर रातू थाना में FIR दर्ज की गई है. लापता होने वाला लड़के का नाम अभिषेक कुमार है जो पलामू का रहने वाला है. अभिषेक कुमार पिछले चार सालों से NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था. बताया जा रहा है कि वह इस बार वह NEET की परीक्षा में शामिल नहीं हो सका था. इस संबंध में रातू थानेदार आदिकांत महतो ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है. लापता छात्र कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था. पिछले चार सालों से वह तैयारी कर रहा है. फिलहाल पुलिस युवक की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल सका है.



