Click Here
Click Here
Click Here

रांची : गोवंशीय पशु हत्या मामले में मुख्य आरोपी तौफीक कुरैशी गिरफ्तार

Ranchi : रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशु हत्या से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...

Ranchi : रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशु हत्या से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी तौफीक कुरैशी उर्फ पप्पू कुरैशी (उम्र 53) को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी आजाद बस्ती, गुरदरी चौक का रहने वाला बताया गया है. घटना के बाद से वह पुलिस की नजर से बचता फिर रहा था. पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *