रांची: कफ सिरप की अवैध खरीद-बिक्री मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Ranchi: रांची पुलिस ने नशीले मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी में शामिल...

Ranchi: Three accused arrested in connection with the illegal sale and purchase of cough syrup; police have sent them to jail.

Ranchi: रांची पुलिस ने नशीले मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम वहाजुल अंसारी, शाहनवाज अंसारी और नईम अंसारी है. पुलिस ने 570 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप और तीन मोबाइल फोन बरामद किया है. कल रांची पुलिस को सूचना मिली थी कि रातू थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित हाजी चौक के पास कुछ तस्करों द्वारा प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना मिलने के बाद एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रातू थाना क्षेत्र के फुटकल टोली, बोस नगर स्थित केयरिंग हैंड्स हॉस्पिटल के पास एक सुनसान स्थान पर छापेमारी की. इस दौरान तीन संदिग्धों को पकड़ा गया. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने रांची के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिबंधित कफ सिरप को अधिक दामों पर बेचने की बात स्वीकार की. पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को विधिवत जब्त कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में 63.24 लाख वोटरों की होगी जांच, 24 अगस्त से शुरू होगी सुनवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *