Saraikela: प्रथम वैशाख के शुभ अवसर पर सोमवार को शिक्षित बेरोजगार टेंपू एसोसिएशन, चांडिल अनुमंडल ने सेवा भावना के तहत चांडिल गोलचक्कर में प्याऊ की शुरुआत की.
अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
इस पुनीत कार्य का शुभारंभ टेंपू संघ के अध्यक्ष और भाजपा नेता आकाश महतो ने किया. सदस्यों ने बताया कि भीषण गर्मी में राहगीरों और आम लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है.
लोगों ने की सराहना
कार्यक्रम में एसोसिएशन के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में सराहनीय कदम बताया.
Also Read: बिहार में सत्ता परिवर्तन: सम्राट चौधरी बने नए मुख्यमंत्री, ‘नए दौर’ की शुरुआत
आगे भी जारी रहेगा सेवा कार्य
टेंपू एसोसिएशन ने आश्वासन दिया कि आगे भी इसी तरह के सामाजिक और जनहितकारी कार्य निरंतर जारी रहेंगे.
कई सदस्य रहे मौजूद
इस अवसर पर टेंपू संघ के मनबोध महतो, अश्विनी महतो, रामकृष्ण प्रमाणिक, यमुना कुम्हार, बिहारी भाई, प्रवीण चौधरी, निर्मल महतो सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.
