सिमडेगा:गश्ती पुलिस ने खदेड़ कर नशे के तीन सौदागरों को 28 किलो गांजा सहित दबोचा

  Simdega: पुलिस को नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 28 किलो गांजा के साथ...

 

Simdega: पुलिस को नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 28 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को धर दबोचा. मामले में प्रेस वार्ता करते हुए एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि ओडिसा से सिमडेगा के रास्ते गांजा तस्करी होने की गुप्त सूचना एसपी सिमडेगा श्रीकांत एस खोटरे को मिली थी. सूचना के आलोक में एसपी के निर्देश पर ओडिसा सीमा से सटे इलाकों में पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई.

जंगल के रास्ते संदिग्ध कार की पहचान

इसी दौरान बांसजोर ओपी क्षेत्र के भूकुमुंडा के पास जंगल के रास्ते एक होंडा सिटी कार आते दिखाई दी. जो गश्ती पुलिस को देखकर अपनी चाल धीमी कर दी. जिससे पुलिस को शक हुआ. गश्ती पुलिस जब कार की तड़फ बढ़ने लगी, तो कार बैक कर भागने लगी. जिसके बाद गश्ती पुलिस ने उसे खदेड़ कर रोका.

ALSO READ: भीषण गर्मी में राहत की पहल, चांडिल में टेंपू संघ ने शुरू किया प्याऊ

तीन आरोपी हिरासत में, कार से मिला गांजा

कार के अंदर एक महिला सहित तीन लोग बैठे मिले. पुलिस को देख तीनों कार सवारों के चेहरे की हवाइयां उड़ गई. पुलिस ने तीनों सवारों को उतार कर जब कार की तलाशी लेनी शुरू की तो, पुलिस को कार में छिपा कर रखे गए भुरे रंग के 14 पैकेट रखे मिले. जिसमें गांजा रखा हुआ था. पुलिस ने कार सहित गांजा को जब्त करते हुए तीनों कर सवार को हिरासत में लेकर थाना लाई.

आरोपियों की पहचान और तस्करी का खुलासा

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए दक्षिण 24 परगना कोलकाता निवासी अभिषेक कुमार, 24 परगना कोलकाता निवासी अपर्णा और कोलकाता निवासी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि गांजा ओडिसा से ला रहे थे जिसे लोहरदगा में किसी को देना था. वहां से ये गांजा आगे भेजा जाता.

मामला दर्ज कर न्यायालय में पेशी

पुलिस ने जलडेगा थाना (बांसजोर ओपी) में कांड संख्या के तहत मामला दर्ज करते हुए तीनों अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *