Click Here
Click Here
Click Here

कराईकेला पंचायत भवन में सेवा का अधिकार शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

Chakardharpur: बंदगाँव प्रखंड के घाटी नीचे स्थित कराईकेला पंचायत भवन प्रांगण में आज ‘सेवा का अधिकार’ शिविर का भव्य आयोजन किया गया....

Chakardharpur: बंदगाँव प्रखंड के घाटी नीचे स्थित कराईकेला पंचायत भवन प्रांगण में आज ‘सेवा का अधिकार’ शिविर का भव्य आयोजन किया गया. शिविर में भूमि सुधार उपसमाहर्ता कुशलमय केनेथ मुण्डू, प्रखंड विकास पदाधिकारी भीषम कुमार और प्रमुख पीटर घनश्याम तियू मुख्य रूप से उपस्थित थे.​​ शिविर के दौरान जाति, आय, आवासीय और पारिवारिक सूची के लिए कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए. मौके पर ही 40 आवेदनों का निष्पादन कर लाभुकों को उनके प्रमाण पत्र प्रदान किए गए.​

ग्रामीणों को प्रमाण पत्रों के लिए नहीं जाना पड़ेगा बंदगाँव, कराईकेला में ही होगा समाधान-बीडीओ

इस अवसर पर भूमि सुधार उपसमाहर्ता कुशलमय केनेथ मुण्डू ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा घाटी नीचे के पंचायतों के ग्रामीणों को अब छोटे-छोटे कार्यों और प्रमाण पत्रों के लिए बंदगाँव जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.कराईकेला में ही अब सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे, जिससे लोगों के समय और धन की बचत होगी.बीडीओ भीषम कुमार ने कहा शासन का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सेवाओं को पहुँचाना है.’सेवा का अधिकार’ शिविर के माध्यमसे हमारा प्रयास है कि ग्रामीणों को जाति, आय और आवासीय जैसे जरूरी प्रमाण पत्रों के लिए प्रखंड कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें.आज 42 में से 40 आवेदनों का तुरंत निष्पादन होना हमारी कार्यकुशलता को दर्शाता है. भविष्य में भी घाटी नीचे की पंचायतों में इसी तरह की सुलभ सुविधा जारी रहेगी ताकि आम जनता को प्रशासनिक कार्यों में कोई असुविधा न हो.​ शिविर को सफल बनाने में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कार्यक्रम में मुख्य रूप से तिरथ जामुदा, सदानन्द होता, बसंत कुल्लू, नसीम अहमद, लालसिंह भूमिज, हृशिकेश नायक, सेलजा महतो, तुलसी नाथ पिगुंवा, सुलेमान बुरूहेरेंग, प्रकाश कुमार, अभिमन्यु बारिक, फनी भूषण महतो सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

AlsoRead:भूमि हस्तांतरण मामलों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *