रिम्स में सनसनी: MBBS छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या का प्रयास,ट्रॉमा सेंटर में हालत गंभीर

Ranchi: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) से एक बड़ी खबर सामने आई है. शनिवार को रिम्स के एक एमबीबीएस छात्र ने हॉस्टल में...

Ranchi: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) से एक बड़ी खबर सामने आई है. शनिवार को रिम्स के एक एमबीबीएस छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है. घटना के बाद से पूरे रिम्स परिसर में हड़कंप मच गया है.

हॉस्टल नंबर 8 की है घटना

जानकारी के अनुसार, आत्महत्या का प्रयास करने वाले छात्र की पहचान अक्षित कुजूर के रूप में हुई है, जो रिम्स में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है. अक्षित ने रिम्स परिसर स्थित हॉस्टल नंबर 8 के एचआईजी ब्लॉक में अपने कमरे के अंदर फांसी लगा ली. समय रहते जैसे ही अन्य छात्रों और हॉस्टल प्रबंधन को इसकी भनक लगी, उन्होंने तुरंत दरवाजा तोड़ा और अक्षित को फंदे से नीचे उतारा.

ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी, स्थिति गंभीर

छात्र को बेहद गंभीर हालत में तुरंत रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम उसके इलाज में जुटी हुई है. फिलहाल छात्र की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है.घटना की सूचना मिलते ही रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरेंद्र बिरुआ तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुंचे. उन्होंने छात्र के स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए. डॉ. बिरुआ के साथ रिम्स के कई अन्य वरिष्ठ डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं.

जांच में जुटी पुलिस

छात्र ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हॉस्टल के अन्य छात्रों व अक्षित के दोस्तों से पूछताछ कर रही है ताकि अवसाद या किसी अन्य वजह का पता लगाया जा सके.

ALSO READ: कांग्रेस नेता आलमगीर आलम का बड़ा ऐलान : नहीं लड़ेंगें 2029 चुनाव, बोलें – मुश्किल वक्त में हुई अपनों की पहचान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *