Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग उपायुक्त का सख्त निर्देश: कंपनियों से पहले आम जनता को मिले प्राथमिकता पर निर्बाध बिजली

Hazaribagh: जिले की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर मुस्तैदी...

Hazaribagh: जिले की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर मुस्तैदी बढ़ा दी गई है. समाहरणालय स्थित कार्यालय में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में बिजली विभाग, डीवीसी और ट्रांसमिशन लाइन के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में बिजली संकट, लोड शेडिंग और लंबित योजनाओं को लेकर उपायुक्त ने कड़े तेवर दिखाए.

कंपनियों पर नहीं, आम जनता पर हो पहला ध्यान

बैठक के दौरान उपायुक्त हेमंत सती ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि किसी भी परिस्थिति में निजी कंपनियों की अपेक्षा आम जनता को प्राथमिकता के आधार पर निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने डीवीसी द्वारा की जा रही लोड शेडिंग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जब भी लोड शेडिंग की स्थिति बने, तो एसडीओ के समक्ष एसएलडीसी की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे.

ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स की बाधाएं होंगी दूर

उपायुक्त ने ट्रांसमिशन लाइन के सभी लंबित और प्रगति पर चल रहे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की. उन्होंने इसके निष्पादन में आ रही समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) को संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर हरसंभव सहयोग करने का निर्देश दिया. इसके अलावा, बिजली आपूर्ति में बाधा बनने वाले सूखे पेड़ों को हटाने और हरे पेड़ों की छंटाई का काम जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया.

आरडीएसएस योजना

इस योजना के तहत कार्यरत एजेंसियों को एबी केबलिंग रिप्लेसमेंट का कार्य समय सीमा के भीतर पूरा करने की हिदायत दी गई.

मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना

विभिन्न क्षेत्रों और टोलों में विद्युतीकरण के कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने चेतावनी दी कि कार्य में शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बिजली बिल और चोरी पर लगाम

कार्यपालक अभियंता को सभी चल रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने, बिजली चोरी के मामलों पर सख्त कार्रवाई करने और प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर मासिक बिजली बिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए. बैठक में स्मार्ट मीटर इंस्टालेशन को लेकर भी गहन विचार-विमर्श हुआ.

बैठक में यह अधिकारी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में उपायुक्त हेमंत सती के अलावा उपविकास आयुक्त (डीडीसी) रिया सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) आदित्य पांडेय, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता सुब्रत बनर्जी, ट्रांसमिशन के महाप्रबंधक आर एल पासवान, ट्रांसमिशन अधीक्षण, डीवीसी के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

AlsoRead:रिम्स में सनसनी: MBBS छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या का प्रयास,ट्रॉमा सेंटर में हालत गंभीर

add1

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *