Click Here

यात्रियों की सुरक्षा में बेहतर काम के लिए RPF रांची को मिला सिक्योरिटी शील्ड अवार्ड

Ranchi: यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे में अपराध पर रोक लगाने के लिए बेहतर काम करने पर RPF रांची को सिक्योरिटी शील्ड...

सिक्योरिटी शील्ड अवार्ड प्राप्त करते RPF रांची के अधिकारी
सिक्योरिटी शील्ड अवार्ड प्राप्त करते RPF रांची के अधिकारी

Ranchi: यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे में अपराध पर रोक लगाने के लिए बेहतर काम करने पर RPF रांची को सिक्योरिटी शील्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रधान कार्यालय, GRC कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने दिया.

यह पुरस्कार रांची मंडल में यात्रियों की सुरक्षा, संदिग्ध लोगों पर नजर रखने, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और रेलवे परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिया गया है.

बच्चों और मानव तस्करी के खिलाफ भी कार्रवाई

RPF रांची ने पिछले एक साल में यात्री सुरक्षा को लेकर कई अभियान चलाए. ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत गुम या जरूरतमंद बच्चों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिवार या बाल कल्याण समिति तक पहुंचाया गया.

वहीं, ‘ऑपरेशन आहट’ के तहत मानव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की गई. इसके अलावा ‘ऑपरेशन नॉर्कोस’ और ‘ऑपरेशन सतर्क’ के जरिए नशीले पदार्थों, अवैध शराब, तस्करी और अन्य अपराधों पर कार्रवाई की गई.

24 घंटे यात्रियों की मदद

RPF जवानों ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ जरूरतमंद यात्रियों की भी मदद की. महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सहायता के साथ आपात स्थिति में यात्रियों को मदद पहुंचाई गई.

ALSO READ: राज्य गठन के 26वें वर्ष में भी पुलिस चालकों के लिए नहीं बनी सेवा शर्त नियमावली, पदोन्नति ठप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *