Seraikela: ईचागढ़ प्रखंड के कुकड़ू में जिला स्तरीय “रामन्या प्रतिभा छात्रवृत्ति परीक्षा” का सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जिलेभर से चयनित 250 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे प्रतिभा के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं. जरूरत है उन्हें सही मार्गदर्शन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की.
अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के अपील
मधुश्री महतो ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले बच्चों के साथ सरकार और जनप्रतिनिधि हमेशा खड़े हैं. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें और बेटा-बेटी में किसी तरह का भेदभाव न करें. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया। समारोह के समापन पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसकी उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की.

ALSO READ: बोकारो: SIR-2026 अभियान में जहांआरा व रीता देवी बनीं BLO ऑफ द डे


