Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: SIR-2026 अभियान में जहांआरा व रीता देवी बनीं ‘BLO ऑफ द डे’

Bokaro: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) अभियान के तहत जिले में चल रहे गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन...

Bokaro
जहांआरा व रीता देवी बनीं BLO ऑफ द डे

Bokaro: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) अभियान के तहत जिले में चल रहे गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले BLO को प्रतिदिन ‘बीएलओ ऑफ द डे’ (BLO of the Day) के रूप में चयनित किया जा रहा है. इसी क्रम में 7 जुलाई की शाम 6 बजे तक की प्रगति के आधार पर 35-बरमो विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-271 की BLO, जहांआरा को एक ही दिन में सर्वाधिक 703 गणना प्रपत्र वितरित करने के लिए बीएलओ ऑफ द डे चुना गया. इस कार्य में उनके सुपरवाइजर प्रेम कुमार का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा.

रीता देवी को भी मिला बीएलओ ऑफ द डे 

वहीं, 35-बरमो विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-169 की BLO रीता देवी को एक ही दिन में सर्वाधिक 259 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन करने के लिए बीएलओ ऑफ द डे घोषित किया गया. इस उपलब्धि में उनकी सुपरवाइजर सोनी गुप्ता की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने दोनों बीएलओ एवं उनके सुपरवाइजर को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा, कि ऐसे समर्पित कर्मियों की मेहनत से SIR-2026 अभियान को गति मिल रही है. उन्होंने सभी BLO से पूरी निष्ठा, समयबद्धता एवं त्रुटिरहित तरीके से गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा करने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करना और मतदाता सूची को शत-प्रतिशत अद्यतन करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

यह भी पढ़ें: चाईबासा: भाई पर जानलेवा हमला पड़ा भारी, आरोपी को 7 साल की सजा

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *