Saraikela : जिले के चांडिल 18 माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण होमगार्ड जवानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. झारखण्ड होम गार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने चांडिल पेयजल प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर अविलंब बकाया भुगतान की मांग की है. अन्यथा अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी दी गई है. एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रकाश पूर्ति ने 11 जुलाई को दिए पत्र में कहा कि चांडिल पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल में कुल 6 होमगार्ड जवान कार्यरत हैं. इनका केवल 1 माह का मानदेय भुगतान हुआ है. पिछले 18 माह से मानदेय लंबित है.
प्रकाश पूर्ति जिला अध्यक्ष ने कहा आज झारखण्ड होम गार्ड वेलफेयर एसोसिएशन
जवानों के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है. बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है. विभाग की इस लापरवाही से जवानों में भारी आक्रोश है. ज्ञापन पत्र में कहा गया है कि यदि जल्द बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो झारखण्ड होम गार्ड वेलफेयर एसोसिएशन, सरायकेला जिला कमिटी द्वारा कार्यपालक अभियंता कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा. एसोसिएशन ने उपायुक्त सरायकेला-खरसावां और गृह रक्षा वाहिनी के कमांडेंट को भी पत्र की प्रति भेजी है. जवानों ने सरकार से मांग की है कि मानदेय भुगतान की प्रक्रिया को नियमित किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो.

18 महीने से मानदेय नहीं, होमगार्ड जवानों का फूटा आक्रोश
अब देखना होगा कि विभाग 18 माह से लंबित मानदेय का भुगतान कब तक करता है. होमगार्ड जवानों का कहना है कि वे अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से कर रहे हैं, लेकिन सम्मानजनक मानदेय नहीं मिलने से उनका मनोबल टूट रहा है. इस संबंध में एक ज्ञापन का छाया प्रति विस्थापित अधिकार मंच का अध्यक्ष राकेश रंजन महतो सौंपा गया. उन्होंने कहा होम गार्ड वेलफेयर एसोसियन को आश्वासन दिया इस विषय पर कार्यपालक अभियंता चांडिल से मिलकर समस्या का समाधान करने का बात कहे. कुल 06 होमगार्ड जवान चांडिल पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल में कार्यरत हैं. इन जवानों का 01 माह का मानदेय पूर्व में भुगतान किया जा चुका है, परंतु विगत लगभग 18 माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है.
मानदेय भुगतान में देरी पर होमगार्ड जवानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
भुगतान नहीं होने के कारण जवानों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. उनके परिवार भुखमरी की स्थिति से गुजर रहे हैं तथा बच्चों की शिक्षा बाधित हो रही है. इस कारण जवानों में अत्यंत आक्रोश एवं रोष व्याप्त है. एसोसिएशन इस स्थिति की घोर निंदा करता है. अनुरोध है कि उक्त 06 जवानों का 18 माह का बकाया मानदेय अविलंब भुगतान करने की कृपा की जाए. यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो झारखण्ड होम गार्ड वेलफेयर एसोसिएशन, सरायकेला जिला कमिटी द्वारा आपके कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी समस्त जवाबदेही विभाग की होगी. कृपया इसे अति आवश्यक समझते हुए त्वरित कार्रवाई करने की कृपा करें.


