Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: JLKM जिला कमेटी सक्रिय, पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Saraikela: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की सरायकेला-खरसावां जिला कार्यसमिति की पहली बैठक रविवार को धर्मशाला भवन में आयोजित की गई. इस...

सरायकेला
JLKM जिला कमेटी सक्रिय

Saraikela:  झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की सरायकेला-खरसावां जिला कार्यसमिति की पहली बैठक रविवार को धर्मशाला भवन में आयोजित की गई. इस दौरान जिला पुनर्गठन टीम के सम्मान समारोह का भी आयोजन हुआ.

नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान

कार्यक्रम में JLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो, केंद्रीय महासचिव बिंदेश्वर महतो, केंद्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष प्रेम मार्डी और कोल्हान प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक वर्मा मौजूद रहे.केंद्रीय नेतृत्व ने नव चयनित जिला अध्यक्ष दीपक महतो समेत सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और संगठन की जिम्मेदारियों से अवगत कराया.

ALSO READ: सरायकेला: SIR-2026 को लेकर शहरी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, DC ने मतदाताओं से की सहयोग की अपील

संगठन विस्तार और चुनावी तैयारी पर चर्चा

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान चलाने और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई. पदाधिकारियों ने युवाओं, महिलाओं और आम जनता को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया. JLKM नेताओं ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाकर आगामी चुनाव में पार्टी की भूमिका को प्रभावी बनाया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *