Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा, DC-SP रहे एक्टिव

Jamtara: जिले के सभी 16 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024...

Jamtara: JSSC Regional Worker Competition Examination concluded in a peaceful and misconduct-free environment, DC-SP remained active.

Jamtara: जिले के सभी 16 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई. कुल 4,380 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1,060 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3,320 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त आलोक कुमार तथा पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज एवं अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. अधिकारियों ने जेबीसी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय और सीएम उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षार्थियों की उपस्थिति, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. साथ ही स्टैटिक दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों और पर्यवेक्षकों को गोपनीयता एवं पारदर्शिता के साथ दायित्वों के निर्वहन के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें: आंदोलनकारी उमानाथ कोल की मौत के जिम्मेदार हैं इरफान अंसारी: आजसू

डीसी ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन की टीम को दी बधाई

उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. परीक्षा के दौरान समाहरणालय स्थित जिला नियंत्रण कक्ष पूरी तरह सक्रिय रहा और सभी परीक्षा केंद्रों से लगातार संपर्क बनाए रखा गया. परीक्षा के नोडल पदाधिकारी जुगनू मिंज ने पूरे आयोजन की सतत निगरानी और अनुश्रवण किया. परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने स्टैटिक दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दल, पेट्रोलिंग दंडाधिकारी, पर्यवेक्षक, पुलिस पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मियों को बधाई देते हुए उनके सहयोग की सराहना की. उन्होंने कहा कि पूरी टीम के समन्वित प्रयास से परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई और भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ प्रशासनिक कार्यों का संचालन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: चाईबासा: तीन दिवसीय हृदय जांच शिविर में 701 बच्चों की स्क्रीनिंग, 131 में जन्मजात हृदय रोग की पहचान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *