सरायकेला: अपराध और नशे के खिलाफ एक्शन में पुलिस, SP के नेतृत्व में आदित्यपुर की गलियों में बाइक मार्च

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. इसी कड़ी...

Police Bike Rally
पुलिस बाइक रैली

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने आदित्यपुर के संवेदनशील इलाकों में बाइक मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. अभियान का मुख्य मकसद आपराधिक तत्वों और नशे के कारोबार पर नकेल कसना है. SP मनोज स्वर्गारी ने खुद इस बाइक मार्च की कमान संभाली. पुलिस टीम ने विशेष रूप से आदित्यपुर क्षेत्र की उन गलियों और आंतरिक इलाकों का दौरा किया, जो पहले नशीले पदार्थों के हब माने जाते थे. साथ ही उन सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सघन जांच की गई जहां असामाजिक तत्वों के जमावड़े की सूचना मिल रही थी.

नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए SP ने क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. आदित्यपुर थाने में त्वरित कार्रवाई के लिए ‘टाइगर मोबाइल’ यानी बाइक पेट्रोलिंग टीम की संख्या भी बढ़ाई गई है. साथ ही थाने में जवानों और कांस्टेबलों की कमी को भी पूरा कर लिया गया है. SP ने बताया कि पुलिस की पहली प्राथमिकता ‘प्रिवेंटिव एक्शन’ है, ताकि किसी वारदात को होने से पहले ही रोका जा सके. इसके अलावा जेल से छूटे अपराधियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ भी अभियान तेज किया जाएगा.

आमजनों ने की पुलिस की इस पहल की सराहना

पुलिस के इस मार्च के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है. आमजन ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है और कहा कि नशे और अपराध पर लगाम लगने से क्षेत्र में शांति का माहौल बनेगा. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदित्यपुर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से क्रमवार मिले उपायुक्त

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *