Click Here
Click Here
Click Here

रांची: मारवाड़ी महाविद्यालय में ‘एक पेड़, एक जिंदगी’ अभियान के तहत पौधों का वितरण

Ranchi: मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची में दैनिक भास्कर के सहयोग से “एक पेड़, एक जिंदगी” अभियान के तहत पौधों का वितरण किया गया....

Ranchi: Distribution of saplings under the 'One Tree, One Life' campaign at Marwari College

Ranchi: मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची में दैनिक भास्कर के सहयोग से “एक पेड़, एक जिंदगी” अभियान के तहत पौधों का वितरण किया गया. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं, सहायक प्राध्यापकों और कर्मचारियों के बीच विभिन्न पौधों का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पेड़ जीवन का आधार है. ये पर्यावरण को स्वच्छ बनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करते हैं. उन्होंने अभियान को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया.

यह भी पढ़ें: लगातार बारिश से रांची अलर्ट, 14 जगह जलभराव पर नगर निगम का त्वरित एक्शन

Ranchi: Distribution of saplings under the 'One Tree, One Life' campaign at Marwari College

सामूहिक प्रयास से ही पर्यावरण का संरक्षण संभव

कार्यक्रम में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो, एनएसएस के जयप्रकाश रजक, अनुभव चक्रवर्ती सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. इस दौरान महाविद्यालय परिसर में भी पौधारोपण किया गया तथा सभी को पौधे घर ले जाकर लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम के अंत में लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो ने दैनिक भास्कर और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही “एक पेड़, एक जिंदगी” अभियान के उद्देश्य को सफल बनाया जा सकता है.

Ranchi: Distribution of saplings under the 'One Tree, One Life' campaign at Marwari College

यह भी पढ़ें: बोकारो: ढोरी केंद्रीय अस्पताल की अमृत फार्मेसी में विजिलेंस का छापा, दवाओं की कमी पर भड़के डॉक्टर, प्रबंधन मौन

ipb1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *