Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, झारखंड राज्य के निर्माण में उनके योगदान को किया गया याद

Chaibasa: कराइकेला बाजार परिसर में शनिवार शाम शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन...

Chaibasa: Tribute meeting on the death anniversary of martyr Nirmal Mahato, his contribution in the creation of Jharkhand state was remembered.

Chaibasa: कराइकेला बाजार परिसर में शनिवार शाम शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन झारखंड आंदोलनकारी जगदीश मंडल के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद निर्मल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और झारखंड अलग राज्य के निर्माण में उनके योगदान को याद किया. झारखंड आंदोलनकारी जगदीश मंडल, सुखलाल महतो, आनंद बिहारी साहू एवं समाजसेवी तीर्थ जमुदा ने शहीद निर्मल महतो के जीवन एवं संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जगदीश मंडल ने कहा कि निर्मल महतो ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा झारखंड के लोगों के अधिकार और सम्मान के लिए लगातार संघर्ष किया. उन्होंने अपने जीवन की परवाह किए बिना अलग झारखंड राज्य के आंदोलन को नई दिशा देने का काम किया. उनका संघर्ष और बलिदान झारखंड की आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा. वक्ताओं ने कहा कि शहीद निर्मल महतो का सपना केवल अलग राज्य बनाना नहीं, बल्कि झारखंड के लोगों को उनके अधिकार दिलाना और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करना था. उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प भी लिया. मौके पर विश्वामित्र, राजेश गागराई, कंडे हेम्ब्रम, बीजू प्रामाणिक, जितेंद्र कटिहार, जोगेस्वर महतो, परेश प्रजापति, लोबो मंडल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: रांची: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में CCTV कैमरे से रखी जा रही है हर गतिविधियों पर नजर, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव की तैयारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *