सरायकेला: अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 3 भट्ठियां ध्वस्त

Saraikela: DC के निर्देश और उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया...

अवैध शराब

Saraikela: DC के निर्देश और उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 24 अगस्त को उत्पाद विभाग और पश्चिम बंगाल उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने नीमडीह थाना क्षेत्र के सीमावर्ती लाकड़ी और चतरमा गांव में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान 3 अवैध महुआ शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. टीम ने मौके से 1500 किलोग्राम जावा महुआ और 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की. बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है. अवैध चुलाई अड्डा संचालकों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने लोगों से ऐसी गतिविधियों की सूचना प्रशासन या उत्पाद विभाग को देने की अपील की.

AlsoRead:दिल में छेद वाले 20 बच्चों का मुफ्त इलाज कराएगी स्वास्थ्य विभाग, बच्चों के साथ कोच्चि रवाना हुई टीम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *