Seraikela: आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (ABP) के तहत विभिन्न संकेतकों की प्रगति की समीक्षा को लेकर प्रखंड सभागार, कुकड़ू में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी, कुकड़ू ने की. बैठक में कम प्रगति वाले संकेतकों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए. बैठक में ABF सागर कुमार ने ABP के विभिन्न संकेतकों की वर्तमान स्थिति और प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी. इसके साथ ही जिन संकेतकों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, उनके कारणों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई.

स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि समेत कई विभागों की समीक्षा
स्वास्थ्य एवं पोषण के तहत ANC पंजीकरण, संस्थागत प्रसव, LBW, TB उपचार, NCD स्क्रीनिंग, SAM/MAM और आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों की समीक्षा की गई. शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं और शौचालयों की स्थिति पर चर्चा हुई. कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में FMD टीकाकरण, कृषि गतिविधियों, JSLPS के SHG, रिवॉल्विंग फंड और बैंकिंग सुविधा की प्रगति की जानकारी ली गई. वहीं ग्रामीण विकास के तहत PMAY-G और SBM से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई.
डेटा की शुद्धता और समयबद्ध रिपोर्टिंग पर जोर
बैठक में डेटा की शुद्धता, समयबद्ध रिपोर्टिंग और विभागीय अभिलेखों से आंकड़ों के सत्यापन पर विशेष जोर दिया गया. BDO ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि कम प्रगति वाले संकेतकों के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करें. साथ ही नियमित क्षेत्र भ्रमण और अनुश्रवण सुनिश्चित करने को कहा गया. अगली समीक्षा बैठक में अद्यतन प्रगति और की गई कार्रवाई की जानकारी के साथ उपस्थित होने का निर्देश भी दिया गया. बैठक में ABF सागर कुमार, डॉ. अनुपम घोषाल MO ईचागढ़, डॉ. निम्मन राशि टोप्पो MOIC नीमडीह, डॉ. हरेलाल महतो BAHO, BEEO संजय जोशी, BPM JSLPS अमित कुमार दुबे, BPM Health अतेश कुमार एवं उज्ज्वल चक्रवर्ती, लेडी सुपरवाइजर मीनाक्षी पांडेय एवं सुनीता कुदादा, BTM हिमांशु कुमार, BMIS राहुल रंजन, BWC देशबंधु महतो, CHO अर्चना शर्मा एवं बेबी महतो, MANSI+ की लक्ष्मी महतो एवं नीतू रानी महतो, PMAY ऑपरेटर गीता कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
ALSO READ: पलामू : छात्रों की मांग पर सरकार का फैसला स्वागतयोग्य, अब पारदर्शी जांच और नई भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित हो- आशुतोष कुमार तिवारी

