Ranchi: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के कांठी टांड चौक को जाम कर दिया गया है. हिसरी गांव में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी. जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ लिया है. मृतक महिला का नाम माधुरी कुमारी है, जो विकास महतो की पत्नी थी. महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उसकी मौत हो गई थी. इस घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने आज एनएच 75 स्थित काठीटांड़ चौक को पूरी तरह जाम कर दिया. परिजनों का आरोप है कि माधुरी को ससुराल वालों द्वारा लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. इसी उत्पीड़न से परेशान होकर उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी. हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया.

जाम हटाने की कोशिश
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी पति विकास महतो को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हालांकि, प्रदर्शनकारी इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं. सड़क जाम होने के कारण एनएच 75 पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई है और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम कांठी टांड चौक पहुंची है और परिजनों को समझा-बुझाकर जाम हटाने की बात कर रहे हैं.
AlsoRead:रांची से 60 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, तलाश में जुटा परिवार, सूचना देने की अपील
