कोडरमा: झुमरीतिलैया में बाइक चोरी की कोशिश नाकाम, लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Koderma: जिले के झुमरीतिलैया में बुधवार को बाइक चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है. शहर के मॉडर्न पब्लिक स्कूल के...

Koderma
झुमरीतिलैया में बाइक चोरी की कोशिश नाकाम

Koderma: जिले के झुमरीतिलैया में बुधवार को बाइक चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है. शहर के मॉडर्न पब्लिक स्कूल के पास एक युवक को बाइक चोरी करते समय स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. संदिग्ध गतिविधि देखकर लोगों ने उसे घेर लिया और पुलिस को सूचना दी.

संदिग्ध हरकत पर लोगों को हुआ शक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी देर से एक बाइक के आसपास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था. लोगों को शक होने पर उसे पकड़ लिया गया. इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी.

पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया 

लिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई. पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम सलाउद्दीन आलम तथा पिता का नाम खलील मियां बताया.गिरोह से जुड़े होने की जांच.
पुलिस ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह किसी बाइक चोरी गिरोह से जुड़ा है या नहीं. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: रिटायर्ड आईपीएस अधिकारियों को मेडिकल बिल रीइम्बर्समेंट के लिए झारनेट पोर्टल पर अपडेट करना होगा प्रोफाइल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *