सरायकेला: दक्षिण पूर्व रेलवे के GM एके जैन ने चांडिल जंक्शन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश

Seraikela: दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा मंडल के महाप्रबंधक ए.के. जैन ने शुक्रवार को चांडिल जंक्शन रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया. इस...

Seraikela: दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा मंडल के महाप्रबंधक ए.के. जैन ने शुक्रवार को चांडिल जंक्शन रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, पार्किंग, प्लेटफार्म, लिफ्ट सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए.

पार्किंग, टिकट काउंटर और प्लेटफार्म का लिया जायजा

जीएम ए.के. जैन ने स्टेशन पहुंचकर पार्किंग व्यवस्था, टिकट काउंटर, प्लेटफार्म, साउंड सिस्टम, ओवरब्रिज और यात्रियों के लिए लगाए गए लिफ्ट का निरीक्षण किया. उन्होंने विशेष रूप से लिफ्ट की कार्यक्षमता और सेल्फ फीचर की जांच की. इसके अलावा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांडिल स्टेशन में किए गए कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों से अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा.

यात्री सुविधाओं में सुधार पर जोर

निरीक्षण के दौरान जीएम ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों, तकनीकी टीम और इंजीनियरों के साथ स्टेशन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है. जिन सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए.

सुरक्षा व्यवस्था की भी हुई समीक्षा

ए.के. जैन ने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था और स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करना है. उन्होंने आद्रा से बोकारो, पुरुलिया और चांडिल स्टेशन तक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और चांडिल स्टेशन में किए गए कार्यों की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो कार्य अभी बाकी हैं, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए. साथ ही लिफ्ट और अन्य यात्री सुविधाओं में सामने आने वाली कमियों को जल्द दूर करने को कहा. निरीक्षण के दौरान रेलवे के अधिकारी, तकनीकी टीम, इंजीनियर, स्टेशन कर्मी और अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे.

ALSO READ: सिमडेगा: विधवा महिला की हत्या के दोषी प्रेमी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 20 हजार रुपये का जुर्माना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *