Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निमडीह में लगा अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीन, विधायक सविता महतो ने किया उद्घाटन

सरायकेला: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निमडीह परिसर में रविवार को डीएमएफटी फंड से स्थापित अल्ट्रासाउंड एवं एक्सरे मशीन का...

उद्घाटन करती विधायक सविता महतो

सरायकेला: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निमडीह परिसर में रविवार को डीएमएफटी फंड से स्थापित अल्ट्रासाउंड एवं एक्सरे मशीन का उद्घाटन स्थानीय विधायक सविता महतो ने विधिवत फीता काटकर किया. इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मशीन क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जो आज पूरी हो रही है. उन्होंने कहा कि अब ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अल्ट्रासाउंड और एक्सरे जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी.

जनता की हर जायज मांग को किया जाएगा पूरा 

विधायक ने बताया कि करीब 58 लाख रुपए की लागत से डीएमएफटी फंड के माध्यम से यह अत्याधुनिक मशीनें स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित की गई हैं. इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं और सुदृढ़ होंगी और ग्रामीण इलाकों के मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी. विधायक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की हर जायज मांग को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा.

ये रहे उपस्थित 

कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनंत कुमार महतो, चांडिल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एच एस शेखर, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, टिंकू राम महतो, राहुल वर्मा, नीलकमल महतो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *