Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: जल जीवन मिशन के तहत मनाया गया जल अर्पण दिवस

Sraikela: जल जीवन मिशन के तहत खरसावां प्रखंड अंतर्गत शिमला पंचायत के हांसदा ग्राम में जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया....

सरायकेला

Sraikela: जल जीवन मिशन के तहत खरसावां प्रखंड अंतर्गत शिमला पंचायत के हांसदा ग्राम में जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन विभागीय पदाधिकारियों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जलसहिया एवं ग्रामीणों की भी सहभागिता रही.

सुरक्षित पेयजल के उपयोग

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सुरक्षित पेयजल के उपयोग एवं जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए शपथ ली. इस अवसर पर जागरूकता रैली, शपथ, रक्षा सूत्र बंधन, जल सिंगार/वंदना सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल के उपयोग, जल संरक्षण, जल की बर्बादी रोकने तथा जलापूर्ति योजनाओं के नियमित रख-रखाव एवं बेहतर संचालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. ग्रामीणों को जल के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए जल स्रोतों एवं जलापूर्ति योजनाओं के संरक्षण में सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया गया. इस अवसर पर जलापूर्ति योजनाओं के रख-रखाव, जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मुखिया/प्रधान, वार्ड सदस्यों एवं जलसहियाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल के संरक्षण एवं इसके विवेकपूर्ण उपयोग के लिए सामूहिक रूप से आगे आने का संदेश दिया गया.

AlsoRead:JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में छात्रों का हंगामा, CM आवास घेराव के दौरान पुलिस से झड़प

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *