ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतियोगिता का द्वितीय दिवस संपन्न, तीन दलों ने दी उत्कृष्ट प्रस्तुति

सरायकेला: राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 के अंतर्गत राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र प्रेक्षागृह में आयोजित ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस...

Chhau dance
छऊ नृत्य

सरायकेला: राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 के अंतर्गत राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र प्रेक्षागृह में आयोजित ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पर मानभूम शैली के तीन दलों द्वारा उत्कृष्ट प्रस्तुति दी गई. प्रतियोगिता में झारखंड विकास परिषद, उदाटांड ने प्रथम स्थान, भगवान बिरसा मुंडा छऊ नृत्य कलाकेंद्र, गुढ़ा ने द्वितीय स्थान तथा शिव शक्ति छऊ नृत्य कलाकेंद्र, गुढ़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की प्रतिभागी कलाकारों की सराहना

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी निदेशक, राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र, सरायकेला यश्मिता सिंह द्वारा विजेता दलों के नामों की घोषणा की गई. उन्होंने सभी प्रतिभागी कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद कलाकारों द्वारा पारंपरिक छऊ नृत्य के संरक्षण एवं संवर्धन में दिया जा रहा योगदान अत्यंत प्रशंसनीय है, जो क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करता है. साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले दलों को मुख्य मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा तथा उन्हें अपनी प्रस्तुति देने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा.

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी निदेशक यश्मिता सिंह का कलाकारों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया. साथ ही निर्णायक मंडल के सदस्य गुरु ब्रजेन्द्र कुमार पटनायक एवं गुरु मनोरंजन साहू का भी पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया. प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका गुरु ब्रजेन्द्र कुमार पटनायक एवं गुरु मनोरंजन साहू द्वारा निभाई गई.

मौके पर ये रहे उपस्थित

मौके पर गुरु विजय कुमार साहू, भोला महंती, कोऑर्डिनेटर सुदीप कबी, संतोष कर, गजेंद्र महंती, रुपेश साहू, कामेश्वर भोल, अबिनाश कबी, गणेश महंती, सुमित महापात्र, नीरज पटनायक, पंकज साहू, कुना सामल, गोपाल पटनायक, सिद्धू दारोगा, बाउरी बंधु महतो, अद्यापदों साहू, राकेश कबी, असित पटनायक, मुन्ना महाराणा सहित अनेक कलाकार एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: शारीरिक दक्षता-सह-लिखित परीक्षा संपन्न, 771 अभ्यर्थी हुए उपस्थित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *