Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

विभावि राजनीति विज्ञान विभाग में नारकोटिक्स पर संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित

Hazaribagh: विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के राजनीति विज्ञान विभाग में गुरुवार को “नारकोटिक्स: दुष्प्रभाव एवं नियंत्रण” विषय पर कार्यशाला का आयोजन विभागीय...

Hazaribagh: विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के राजनीति विज्ञान विभाग में गुरुवार को “नारकोटिक्स: दुष्प्रभाव एवं नियंत्रण” विषय पर कार्यशाला का आयोजन विभागीय प्रशाल में किया गया.

कुलपति ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

कार्यशाला में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि आप में असीम क्षमता है. आप भाग्यशाली हैं कि एक रफ्तार वाले दौर में हैं. इसका पूरा लाभ उठाएं. इंटरनेट और ऑनलाइन माध्यमों से अपने को जागरूक रखें और हर प्रकार के नशे से दूर रहें. उन्होंने कहा कि निर्णय आपको स्वयं करना है.

कुलपति ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं इस जागरूकता अभियान के प्रहरी बनें. आसपास के गांवों में जाकर एक्टिविस्ट बनकर शोध करें और शोध पत्र प्रकाशित करें. उन्होंने विद्यार्थियों से उनके करियर के बारे में भी जानकारी ली और कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित आगामी नेट-जेट कोचिंग कार्यक्रम से जुड़ें.

नशे के खिलाफ जागरूकता और कार्रवाई की अपील

हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट के संस्थापक-सह-अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, इसलिए नशे के विरुद्ध अपनी चेतना को जागृत करें. उन्होंने कहा कि नशा कारोबारी के खिलाफ आवाज उठाएं और समाज को इस बुराई से बचाएं. “उड़ता पंजाब” चलचित्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड को इस स्थिति में जाने से बचाना होगा.

शाहिद हुसैन ने विद्यार्थियों से अपील की कि कहीं भी नशा संबंधी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम थाने को सूचित करें. उन्होंने बताया कि हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट भी इस दिशा में सक्रिय है और एनसीबी से जुड़ा हुआ है. ट्रस्ट के सचिव शाहिद रज़ा ने भी कार्यशाला को संबोधित किया.

ALSO READ: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की समीक्षा बैठक आयोजित

विशेषज्ञों ने दी मादक पदार्थों और रोकथाम की जानकारी

कार्यक्रम में पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से वक्ता महेंद्र पंडित ने मादक पदार्थों के प्रकार एवं उनके दुष्प्रभावों की जानकारी दी. साथ ही प्रधानमंत्री के “फिट इंडिया” कार्यक्रम का भी उल्लेख किया.

वक्ता रवि कुमार विश्वकर्मा ने भी पावरपॉइंट के माध्यम से रोकथाम के उपायों की जानकारी देते हुए कहा कि इस बुराई पर नियंत्रण स्थापित किए बिना “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता.

कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन विभागीय प्राध्यापक डॉ अजय बहादुर सिंह ने किया. इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य गजाली खान के अलावा विभागीय शोधार्थी तथा चतुर्थ व प्रथम समसत्र के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *