Click Here
Click Here

झारखंड में मानसून की दस्तक के संकेत, रांची समेत कई जिलों में बारिश, थंडरिंग और तेज हवा का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों तक आंशिक...

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून के झारखंड में अगले 3 से 4 दिनों के भीतर आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. इसके प्रभाव से राज्य में वर्षा गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

रांची में अब तक 23.9 मिमी बारिश

रांची में मंगलवार सुबह 8ः30 बजे तक अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटों में बारिश नहीं हुई. जबकि 1 जून से अब तक जिले में 23.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

झारखंड में सबसे गर्म और सबसे ठंडा स्थान

राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने 10 से 15 जून तक राज्य के कई जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज चमक और वज्रपात की संभावना जताई है.

11 और 12 जून को धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रांची, खूंटी और रामगढ़ सहित कई जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. वहीं 12 और 13 जून को दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

अगले चार दिनों में तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

 

ALSO READ : किशोरगंज चौक के पास CM काफिला रोकने के केस में भैरव सिंह बरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *