Ranchi: सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन तीस्ता स्टेज-VI जलविद्युत परियोजना की सुरंग में हुए भूस्खलन की घटना में झारखंड के भी कुछ श्रमिकों के प्रभावित होने की सूचना है. इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने गहरी संवेदना और चिंता व्यक्त की है.

झारखंड सरकार इस दुखद घड़ी में पूरी तरह सतर्क- CM
मुख्यमंत्री ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पीएस. तमांग से सोशल मीडिया के जरिए विशेष आग्रह किया है, कि वे इस दुर्घटना से प्रभावित झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव चिकित्सीय और मानवीय सहायता प्रदान करने की कृपा करें. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि झारखंड सरकार इस दुखद घड़ी में पूरी तरह सतर्क है और वहां के प्रशासन के लगातार संपर्क में है. सरकार पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
