Simdega: बानो प्रखंड क्षेत्र के सिम्हातु गांव में हुए वज्रपात की घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि उनकी बहू घायल हो गई. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिम्हातु गंझु टोली निवासी 65 वर्षीय मंगरा सिंह एवं 26 वर्षीय सुलोचनी कुमारी सपरिवार घर के बाहर बरामदा में बैठे थे.

घायल सुलोचनी कुमारी का इलाज जारी
इसी क्रम मे वज्रपात हुई, जिसके चपेट में ससुर-बहु आ गये, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से दोनों को तत्काल बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मंगरा सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सुलोचनी कुमारी का इलाज जारी है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोरंजन कुमार ने बताया कि सुलोचनी कुमारी की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उनका उपचार चल रहा है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.
यह भी पढ़ें: सरायकेला: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने चांडिल रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण
