Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा : नगर उपाध्यक्ष चुनाव के लिए एक दिन में ही होगी सारी चुनावी प्रक्रिया

Simdega: नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 मार्च को एक ही दिन में सारी चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी. जिला...

Simdega: नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 मार्च को एक ही दिन में सारी चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका सह उपायुक्त कंचन सिंह ने बताया कि नगर परिषद उपाध्यक्ष का चुनाव 17 मार्च को समाहरणालय में सुबह 10:30 बजे से होगी. इस दिन सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक नव निर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण करवाया जाएगा. इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू की जाएगी. उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार 17 मार्च को ही समाहरणालय सभागार में सुबह 11:30 से 12 बजे तक नाम दाखिल करेंगे. सुबह 12 बजे से दोपहर 12: 30 बजे तक नाम का स्क्रूटनी किया जाएगा. दोपहर 12:30 से 12:45 तक उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी.

17 मार्च को नगर परिषद के उपाध्यक्ष का चुनाव : डीसी

दोपहर 12:45 से 01:00 बजे तक नाम वापसी के लिए निर्धारित किया गया है. दोपहर 01 बजे से 1:30 बजे तक मतपत्र तैयार किया जाएगा. दोपहर 01:30 से 2:00 बजे तक उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा. दोपहर 02 बजे से 02:30 बजे मतगणना किया जाएगा. दोपहर 02:30 से 02:45 बजे निर्वाचन परिणाम घोषित किया जाएगा और दोपहर 02:45 से 03 बजे निर्वाचित उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण होगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार को ऑन स्पॉट फॉर्म 39 भरना होगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *