Bokaro: SIR-2026 अभियान के तहत गुरुवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो BLO को BLO of the Day के रूप में चिन्हित किया गया है. गोमिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-135 की BLO गुंजा देवी ने एक ही दिन में 968 गणना प्रपत्रों का वितरण कर सर्वाधिक प्रपत्र वितरित करने का उल्लेखनीय कार्य किया. उनके सुपरवाइजर मनोज कुमार हैं. वहीं, गोमिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-317 की BLO किरण देवी ने एक दिन में 67 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कर सर्वाधिक डिजिटाइजेशन का रिकॉर्ड बनाया. उनके कार्य में सुपरवाइजर फतिक चंद्र महतो ने सक्रिय सहयोग किया.
उपायुक्त ने कहा, अन्य BLO भी लें प्रेरणा
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ झा ने दोनों BLO एवं उनके सुपरवाइजर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समर्पित और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों से अन्य BLO भी प्रेरणा लें तथा SIR-2026 अभियान के तहत गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य को निर्धारित समय सीमा में शत-प्रतिशत पूर्ण करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं.

ALSO READ: डॉ. एमडी परवेज हसन बने रांची विश्वविद्यालय के रिसर्च डायरेक्टर


