सोनू यादव ने बयान में किया खुलासा, गैंगवार में उसने चलायी थी चार गोली

Ranchi : रांची पुलिस ने पिस्कामोड़ में हुए गैंगवार के मुख्य आरोपी सोनू यादव उर्फ सोनू कुमार को गिरफ्तार किया है. उसे...

Ranchi : रांची पुलिस ने पिस्कामोड़ में हुए गैंगवार के मुख्य आरोपी सोनू यादव उर्फ सोनू कुमार को गिरफ्तार किया है. उसे पटना के बिहटा से 19 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस पूछताछ में सोनू ने स्वीकार किया है कि कांके के सुकुरहुट्टू मनातू स्थित जमीन खरीद बिक्री के बाद पैसे के बंटवारा को लेकर हुए विवाद के बाद गैंगवार में गोली चली थी. उसने नाइन पिस्टल से चार गोली चलायी थी. उस गोली बारी में तीन लोग घायल हुए थे. आकाश सिंह व विकास सिंह व दूसरे गुट के संजय पांडेय के बीच विवाद था. उसी में गोली चली थी. रांची पुलिस ने 19 जनवरी को मामले का खुलासा किया था और छह आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. घटना 17 जनवरी की है.

क्या था मामला

पुलिस के अनुसार सुकुरहुटू मनातू स्थित करीब तीन एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसे लेकर 17 जनवरी की दोपहर करीब एक बजे आकाश सिंह और विकास सिंह गुट का दूसरे पक्ष के संजय पांडेय, रवि यादव और आशु साव उर्फ बबलू साव से मारपीट हुई थी. इसके बाद शाम में पैसे के लेनदेन को लेकर बातचीत करने के लिए दोनों पक्षों ने मान्या टावर के पास मिलने का निर्णय लिया.
आकाश और विकास 10 से 15 साथियों के साथ तीन गाड़ी से वहां पहुंचे. कुछ देर बाद संजय पांडेय, रवि यादव और आशु साव उर्फ बबलू साव भी 10-12 लोगों के साथ तीन गाड़ी से वहां पहुंचे. बातचीत के दौरान जमीन और पैसे को लेकर बहस बढ़ गयी. इसी क्रम में संजय पांडेय, रवि यादव और आशु साव ने आकाश सिंह और विकास सिंह पर फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग के बाद आरोपी स्कॉर्पियो और अन्य वाहनों से फरार हो गये. फायरिंग में आकाश सिंह के दाहिने हाथ में एक गोली लगी. जबकि विकास सिंह को सीने में दो गोली और बाएं हाथ में एक गोली लगी. दूसरी ओर दूसरे गुट के रवि यादव के बाएं हाथ में गोली लगी और चेहरे के पास का छर्रे लगे थे. आकाश व विकास का इलाज रिम्स में जबकि रवि यादव का इलाज ऑर्किड अस्पताल में हुआ था.

 

ALSO READ : संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, मायके वालों ने कहा दहेज के लिये हुई हत्या

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *