भारत में ‘Spider-Man: Brand New Day’ का जलवा, सिर्फ 2 दिन में 100 करोड़ की कमाई

Newswave Desk: हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म ‘Spider-Man: Brand New Day’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. टॉम हॉलैंड की...

'Spider-Man: Brand New Day'
'Spider-Man: Brand New Day' takes India by storm; grosses ₹100 crore in just 2 days.

Newswave Desk: हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म ‘Spider-Man: Brand New Day’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. टॉम हॉलैंड की इस फिल्म ने रिलीज के सिर्फ दो दिनों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसके साथ ही फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं.

दूसरे दिन भी शानदार रही कमाई

टॉम हॉलैंड की चौथी सोलो स्पाइडर-मैन फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने पहले दिन भारत में 60.60 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की थी. यह किसी भी हॉलीवुड फिल्म की भारत में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है. इस फिल्म ने 2019 में रिलीज हुई Avengers: Endgame का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 49.35 करोड़ रुपये (नेट) का कलेक्शन किया. इसके बाद भारत में दो दिनों की कुल नेट कमाई 109.95 करोड़ रुपये पहुंच गई. फिल्म का इंग्लिश वर्जन सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. अब तक इसकी कुल कमाई में करीब 60 करोड़ रुपये का योगदान इंग्लिश वर्जन से आया है. वहीं हिंदी डब वर्जन ने 39 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है.

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की नई फिल्म है. इसमें टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर यानी स्पाइडर-मैन के किरदार में नजर आ रहे हैं. उनके साथ ज़ेंडया ने एमजे और जैकब बैटलन ने नेड की भूमिका निभाई है. फिल्म की कहानी ऐसे पीटर पार्कर की है, जिसे अब दुनिया पहचानती तक नहीं है. ऐसे में उसे नए और खतरनाक दुश्मनों का सामना करना पड़ता है. फिल्म का निर्देशन Destin Daniel Cretton ने किया है. इसमें Sadie Sink, Mark Ruffalo और Jon Bernthal भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

ALSO READ: Weather Update : झारखंड में झमाझम बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट, तापमान में आएगी गिरावट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *