Ranchi: झारखंड विधानसभा के पुस्तकालय की सूरत जल्द ही बदलने वाली है. विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने पुस्तकालय का विशेष निरीक्षण करते हुए इसे पूरी तरह हाई-टेक बनाने की घोषणा की है. इस पहल के तहत पुस्तकालय में मौजूद महत्वपूर्ण और दुर्लभ पुस्तकों को डिजिटल फॉर्मेट में बदला जाएगा, ताकि उनका संरक्षण बेहतर ढंग से हो सके और पाठकों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकें. निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि ज्ञान के इस केंद्र को तकनीक से जोड़ना समय की मांग है. इससे न केवल शोधकर्ताओं को मदद मिलेगी, बल्कि विधायी कार्यों में भी सुगमता आएगी. इसी अवसर पर सरहुल मिलन समारोह समिति के सदस्यों ने भी स्पीकर से मुलाकात कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया.
यह भी पढ़ें : लोकसभा में गिरा संशोधन विधेयक: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो ने कहा- ‘नीतिगत विफलता और अहंकार का परिणाम’
