Ranchi: लोकसभा संशोधन विधेयक सदन में गिरने की घटनाक्रम पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इस हार को सरकार की नीतिगत विफलता और अहंकार का परिणाम करार दिया. कहा कि यह घटना स्पष्ट करती है कि वर्तमान सरकार न केवल सदन का विश्वास खो चुकी है, बल्कि अपने सहयोगियों को साथ रखने में भी अक्षम साबित हो रही है. केशव महतो कमलेश ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को दरकिनार कर, बिना व्यापक चर्चा या आम सहमति के महत्वपूर्ण कानून थोपने की कोशिश करती है, जिसका हश्र आज सबके सामने है.
यह भी पढ़ें : पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का कड़ा रुख, अधिकारियों को चेताया, गर्मी में पानी के लिए हाहाकार मचा तो खैर नहीं
जनता की आवाज़ की जीत
कांग्रेस ने विधेयक के गिरने को जनता की आवाज की जीत बताते हुए कहा कि विपक्ष लगातार इसमें मौजूद जनविरोधी खामियों की ओर इशारा कर रहा था. पार्टी के अनुसार सरकार ने संवाद के बजाय टकराव का रास्ता चुना. विधेयक का गिरना कार्यशैली पर संसद के अविश्वास का संकेत है. भविष्य में किसी भी बिल को लाने से पहले सभी दलों से चर्चा अनिवार्य होनी चाहिए. कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह जनहित के मुद्दों पर अडिग रहेगी और सरकार की किसी भी तानाशाही नीति का विरोध संसद से सड़क तक जारी रखेगी.
यह भी पढ़ें : रामगढ़ : पाण्डेय गिरोह के नाम पर लेवी मांगने वाला अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
