Chakardharpur : कराईकेला पंचायत के बरडीह गांव निवासी एवं मंडल समाज के जिला अध्यक्ष बनमाली मंडल का सोमवार को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र एवं समाज में शोक की लहर दौड़ गई.
बताया जाता है कि बनमाली मंडल सामाजिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रहते थे तथा मंडल समाज को संगठित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही. वे सरल स्वभाव एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे. उनके निधन से मंडल समाज सहित क्षेत्र के लोगों को गहरा आघात पहुंचा है.
समाज के लोगों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है. साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की गई है.

ALSO READ : एनटीए देश का सबसे बड़ा घोटाला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा : अंबा प्रसाद
