Ranchi : जिस एनटीए को भाजपा ने परीक्षा में पारदर्शिता और सुविधा का हवाला देते हुए गठित किया गया. उसी के कारण आज देश के युवाओं का भविष्य अधर में है. 2017 में गठन के साथ ही एनटीए ने देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है. इस साल भी 23 लाख बच्चे दुविधा में फंस गए. एनटीए देश का सबसे बड़ा घोटाला है. ये बातें प्रदेश कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद और अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहीं. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि नीट परीक्षा घोटाला तो सामने आ गया. लेकिन इसकी क्या गारंटी है कि एनटीए अन्य परीक्षाओं में घोटाला नहीं कर रहा. एक परीक्षा आयोजित करने में एनटीए को 700 करोड़ का खर्च आता है. जो जनता का पैसा है. घोटाले में दलाल, भाजपा कार्यकर्ता समेत कई लोग पकड़े गये. लेकिन एनटीए पदाधिकारियों पर कारवाई नहीं हो रही है.

ईडी और सीबीआई विपक्ष के लिये बनें है
अंबा प्रसाद ने कहा कि ईडी और सीबीआई सिर्फ विपक्ष के लिये बनें है. केंद्र शिक्षा मंत्री से कोई सवाल नहीं पूछ रहा. न ही कोई कारवाई हो रही है. सिर्फ दुबारा परीक्षा कराना छात्रों के साथ न्याय है. पिछले पांच साल से लगातार नीट पेपर लीक मामला सामने आता रहा है. लेकिन एक भी कारवाई एनटीए और शिक्षा मंत्री पर नहीं की गयी.
सीजेआई नहीं लेते स्वतः संज्ञान
उन्होंने सीजेआई का जिक्र करते हुए कहा कि मामले में स्वतः संज्ञान नहीं लेते है. और छात्रों को कॉकरोच बोलते है. क्या सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्वतः संज्ञान लिया. देश में सिर्फ मोदी मेलोनी और मेलोडी चल रहा है.
मेलोडी भेज दें पीएम आवास
अंबा प्रसाद ने कहा कि सभी स्टूडेंट्स एक एक पेकेट मेलोडी पीएम की आवास में भेज दें. उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सीबीआई, ईडी एनटीए पेपर लीक की गंभीरता से जांच करें. इसमें एनटीए, शिक्षा मंत्री पर भी कारवाई करें. साथ ही शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें. दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी जायें.
ALSO READ : दुष्कर्म आरोपी ओली विश्वकर्मा और शादाब की बेल पर फैसला 27 को
