Chatra:झारखंड पुलिस सेवा सातवें बैच के अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक सन्नी वर्धन ने गुरुवार को चतरा के 22वें एसडीपीओ के रूप में पदभार ग्रहण किया. उन्होंने जिले के निवर्तमान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन से प्रभार लिया. इससे पूर्व निवर्तमान एसडीपीओ संदीप सुमन ने पदभार ग्रहण करने पहुंचे नए एसडीपीओ सन्नी का कार्यालय कक्ष में बुके देकर स्वागत किया. नए एसडीपीओ सन्नी इससे पहले जमशेदपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे. प्रभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसडीपीओ सन्नी ने कहा कि सरकार ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है,उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे.

नक्सलियों व अपराधियों को सख्त चेतावनी
उन्होंने कहा की जनता की सेवा ही सर्वोच है. क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बहाल करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. इसके अलावे जिले में सक्रिय अफीम तस्करों पर नकेल कसा जाएगा. उन्होंने जिलेवासियों से बेहतर पुलिसिंग और क्राइम कंट्रोल में पुलिस को सहयोग करने की अपील किया.उन्होंने कहा कि फरियादियों के लिए 24 घंटे उनका दरवाजा खुला रहेगा. लोगों को न्याय मिलेगी. इसके बाद निवर्तमान एसडीपीओ को भी बुके देकर सम्मान दिया गया. शहर के बुद्धिजीवियों, सामाजिक, राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता से स्वागत किया.
