Ranchi : पेंशन धारकों और अभिदाताओं की समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण में लोकपाल की नियुक्ति होगी. इसके लिए प्राधिकरण ने संविदा के आधार पर लोकपाल के महत्वपूर्ण पद के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह नियुक्ति अभिदाता की शिकायत निवारण विनियम, 2015 के तहत की जा रही है. जो पेंशनर्स के हितों की रक्षा में अहम भूमिका निभाएगा.

क्या होंगी लोकपाल की जिम्मेदारियां
चयनित लोकपाल वर्तमान में दिल्ली स्थित पीएफआरडीए के मुख्य कार्यालय से ही अपनी सेवाओं का संचालन करेंगे. इनका मुख्य कार्य पीएफआरडीए अधिनियम, 2013 के कड़े प्रावधानों के तहत अभिदाताओं की शिकायतों को प्राप्त करना, उन पर गंभीरता से विचार करना और तय नियमों के अनुसार उनका निष्पक्ष निपटान सुनिश्चित करना होगा. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून रखी गई है.उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट www.pfrda.org.in पर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं.
ALSO READ : मोरहाबादी मैदान से हटेंगें पुराने एलईडी स्क्रीन्स, होगी नीलामी, तीसरी बार JUIDCO ने निकाला टेंडर
