Click Here
Click Here

तरुण घोष मेमोरियल गोल्ड टूर्नामेंट का सफल आयोजन, टीजीएफसी धुर्वा व सेंबो एफसी संयुक्त विजेता

Ranchi: विख्यात फुटबॉल खिलाड़ी एवं कोच स्वर्गीय तरुण घोष की स्मृति में आयोजित एक दिवसीय तरुण घोष मेमोरियल गोल्ड टूर्नामेंट के तीसरे...

Ranchi: विख्यात फुटबॉल खिलाड़ी एवं कोच स्वर्गीय तरुण घोष की स्मृति में आयोजित एक दिवसीय तरुण घोष मेमोरियल गोल्ड टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण का रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, धुर्वा में सफल आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का आयोजन तरुण घोष फुटबॉल क्लब (टीजीएफसी), धुर्वा द्वारा उनकी धर्मपत्नी केया घोष एवं सुपुत्री जिनिया घोष के नेतृत्व में किया गया.

फाइनल मुकाबला रहा रोमांचक, दोनों टीम संयुक्त विजेता

टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबला टीजीएफसी धुर्वा और सेंबो एफसी के बीच खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा. शानदार खेल प्रदर्शन और खेल भावना को देखते हुए दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: सिमडेगा: ग्रामीणों ने बिजली विभाग में बोला हल्ला, डेढ़ वर्ष से खराब ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय नाथ शाह देव ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय तरुण घोष का फुटबॉल के क्षेत्र में योगदान अविस्मरणीय है और उनकी विरासत को जिस समर्पण से केया घोष एवं जिनिया घोष आगे बढ़ा रही हैं, वह प्रेरणादायक है.

बताया गया कि स्वर्गीय तरुण घोष ने वर्ष 1980 में क्लब की स्थापना की थी. वे खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देने के साथ जरूरतमंद खिलाड़ियों को खेल सामग्री भी अपने खर्च पर उपलब्ध कराते थे. उनके मार्गदर्शन में तैयार कई खिलाड़ी आज राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं.

खेल के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र

वर्ष 2021 में उनके निधन के बाद से क्लब और एकेडमी का संचालन केया घोष और जिनिया घोष कर रही हैं. वर्तमान में एकेडमी के कोच अविनाश टोप्पो हैं, जिनके नेतृत्व में खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं.

प्रतियोगिता के दौरान फैंटेसी कल्चरल एकेडमी के बच्चों ने खेल आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया.

इस अवसर पर वार्ड 40 की पार्षद सुचिता रानी राय, वार्ड 37 के पार्षद परमेश्वर सिंह, वार्ड 39 की पार्षद शीला देवी सहित कई गणमान्य लोग, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी और खेलप्रेमी उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *