Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदरारामम ने मुलाकात की. यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के तौर पर हुई. मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी के बीच विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई. हालांकि, इस मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. इस दौरान टाटा स्टील के रेजिडेंस एग्जिक्युटिव अरविंद कुमार सिंह भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात को सामान्य शिष्टाचार भेंट बताया गया है.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी

