Click Here
Click Here
Click Here

बाइक दुर्घटना में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

Gumla : जिले के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित आदर चट्टी निवासी 17 वर्षीय पवन उरांव की सड़क दुर्घटना में घायल होने के...

Gumla : जिले के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित आदर चट्टी निवासी 17 वर्षीय पवन उरांव की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद गांव और परिजनों में शोक का माहौल है, मृतक के परिजन राजकुमार उरांव ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7 बजे घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित नए पेट्रोल पंप के पास पवन उरांव अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से जा रहा था, इसी दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पवन गंभीर रूप से घायल हो गया.

निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया, सदर अस्पताल में स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर किया था, लेकिन परिजन उसे पहले एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई.

Also Read : सिमडेगा :तीन इंटर स्टेट स्मगलर भारी मात्रा में गांजा और तीन पिस्टल के साथ गिरफ्तार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *