जमशेदपुर: झारखंड की लौहनगरी जमशेदपुर में इन दिनों चाइनीज चापड़ का आतंक देखने को मिल रहा है. अपराधियों ने अब पिस्तौल की जगह इस खतरनाक हथियार को अपना लिया है. महज 2 महीने के भीतर 22 चापड़ हमलों में 5 लोगों की हत्या हो चुकी है, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
छोटी-छोटी बातों पर जानलेवा हमले, युवाओं में बढ़ता खतरा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शहर में चापड़ से हमला करना अपराधियों का नया ट्रेंड बन गया है. फिल्मी स्टाइल में शहर के युवा छोटी-छोटी बातों और विवादों में चाइनीज चापड़ निकालकर अपने विरोधियों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं.
ALSO READ: कमलेश महतो हत्याकांड में पुलिस पर उठे सवाल, परिजनों ने लगाए उदासीनता के आरोप
गोलियों की जगह अब धारदार हथियारों का बोलबाला
एक समय था जब जमशेदपुर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजता था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं. इन दिनों अपराधियों के साथ-साथ कुछ युवा भी खुलेआम चाइनीज चापड़ लेकर घूमते नजर आ रहे हैं, जिससे शहर में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है.
