Click Here
Click Here
Click Here

वायरल वीडियो के लिए युवक ने किया खतरनाक स्टंट, स्कॉर्पियो बन गई मुसीबत

NEWS DESK: आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग किसी भी कंटेंट के नाम पर खतरनाक वीडियो बना देते हैं....

NEWS DESK: आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग किसी भी कंटेंट के नाम पर खतरनाक वीडियो बना देते हैं. राजस्थान के सिरोही जिले में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए खतरनाक स्टंट किया, जो उसके लिए भारी पड़ गया.

स्कॉर्पियो में डीजल डालकर गाड़ी धोना बना आपदा

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मिली जानकारी के अनुसार, पालड़ी एम क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर युवक ने अपनी स्कॉर्पियो में डीजल भरने के बाद उसी डीजल से गाड़ी धोना शुरू किया. उसका साथी वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था. जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ, यह तेजी से वायरल होने लगा.

नियमों का उल्लंघन, लोगों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

वीडियो देखने वालों ने इसे खतरनाक स्टंट और नियमों का उल्लंघन बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

मामला सामने आने के बाद पालड़ी एम पुलिस तुरंत एक्शन में आई. जांच में आरोपी की पहचान छिबा गांव निवासी महिपाल सिंह के रूप में हुई. पुलिस ने महिपाल सिंह और वीडियो बनाने वाले कैमरामैन दोनों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की स्कॉर्पियो भी जप्त कर ली गई है और दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *