Click Here
Click Here
Click Here

ढोल-नगाड़े के साथ फरार कैदी के घर चिपका इश्तेहार, आत्मसमर्पण नहीं तो होगी कुर्की-जब्ती

पलामू: पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के निर्देश पर पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

पलामू: पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के निर्देश पर पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाटन थाना क्षेत्र के आरेदाना गांव में इश्तेहार चिपकाया. इस दौरान पुलिस टीम ढोल-नगाड़े के साथ गांव पहुंची और आरोपी ऋषिकेश दुबे के घर की दीवारों पर नोटिस चस्पा किया गया.

ग्रामीणों को दी गई जानकारी, चेतावनी भी जारी

शहर थाना के एएसआई समय राम पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे. उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों को पूरे मामले की जानकारी दी और बताया कि आरोपी शहर थाना कांड संख्या 71/2025 का नामजद अभियुक्त है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पुलिस के अनुसार ऋषिकेश दुबे 7 फरवरी 2025 को सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. इसके बाद न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की गई है.

ALSO READ: कमलेश महतो हत्याकांड में पुलिस पर उठे सवाल, परिजनों ने लगाए उदासीनता के आरोप

एक माह का अल्टीमेटम, नहीं तो होगी कुर्की-जब्ती

पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *