JPSC-JSSC-CGL एवं TDPL की परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा छात्र आंदोलन की बड़ी जीत : अजय एक्का

Simdega: आदिवासी छात्रसंघ सिमडेगा जिला समिति के संयोजक सह ठेठईटांगर पश्चिमी जिला परिषद सदस्य अजय एक्का ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा...

The announcement of cancellation of JPSC-JSSC-CGL and TDPL examinations is a big victory for the student movement: Ajay Ekka

Simdega: आदिवासी छात्रसंघ सिमडेगा जिला समिति के संयोजक सह ठेठईटांगर पश्चिमी जिला परिषद सदस्य अजय एक्का ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि झारखंड सरकार द्वारा 14वीं JPSC, JSSC-CGL एवं TDPL संस्था द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं व संबंधित गतिविधियों को रद्द करने की घोषणा का स्वागत करते हुए इसे छात्र-युवाओं के लोकतांत्रिक एवं अनुशासित आंदोलन की बड़ी जीत बताया है. जिला संयोजक अजय एक्का ने कहा कि यह जीत झारखंड के उन हजारों छात्र-युवाओं की है, जिन्होंने बिना हिंसा और अराजकता के एकजुट होकर अपने अधिकार एवं भविष्य की सुरक्षा के लिए संघर्ष किया. उन्होंने आंदोलन में सहयोग करने वाले सभी छात्र संगठनों, सामाजिक संगठनों, अभिभावकों, बुद्धिजीवियों एवं मीडिया के साथियों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि परीक्षाएँ रद्द होना संघर्ष का अंतिम पड़ाव नहीं है. सरकार आगामी परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करे तथा पूर्व की अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करे.

यह भी पढ़ें: सीएम के ऐतिहासिक निर्णयों पर कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जताया आभार

छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’

साथ ही सरकार यह भी सुनिश्चित करे कि जिन अभ्यर्थियों ने पूरी ईमानदारी और मेहनत से परीक्षा उत्तीर्ण कर नौकरी प्राप्त की है और वर्तमान में कार्यरत हैं, उनके साथ किसी प्रकार का अन्याय न हो. दोषियों पर कार्रवाई के साथ-साथ ईमानदार एवं निर्दोष अभ्यर्थियों को भी उचित न्याय और सुरक्षा मिलनी चाहिए. आदिवासी छात्रसंघ ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पारदर्शी एवं भ्रष्टाचारमुक्त परीक्षा व्यवस्था के लिए संघर्ष जारी रहेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *