हाईकोर्ट परिसर में फुटबॉल ग्राउंड के प्रस्ताव पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Ranchi: हाईकोर्ट परिसर में फुटबॉल ग्राउंड बनाए जाने के प्रस्ताव पर झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को रोक लगा दी है. फुटबॉल ग्राउंड...

A grand football ground will be built in the Jharkhand High Court campus, the building construction department has started the process.

Ranchi: हाईकोर्ट परिसर में फुटबॉल ग्राउंड बनाए जाने के प्रस्ताव पर झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को रोक लगा दी है. फुटबॉल ग्राउंड बनाए जाने से हाईकोर्ट के वकील सहमत नहीं दिख रहे हैं और इस मामले को लेकर उन्होंने हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की है. इस याचिका पर सोमवार क हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की बेंच में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान झारखंड हाईकोर्ट एड्वोेक्ट एसोसिएशन एडहॉक कमिटी की अध्यक्ष ऋतू कुमार और महासचिव नवीन कुमार समेत अन्य कई वकीलों ने फुटबॉल ग्राउंड बनाए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया और कोर्ट से यह आग्रह किया कि अगर हाईकोर्ट परिसर में खाली भूमि पर फुटबॉल ग्राउंड बनाने का प्रस्ताव है तो उसकी जगह वकीलों के लिए चैंबर और नये वकीलों के बैठने के लिए जगह बना दी जाए. क्योंकि फ़िलहाल जितनी जगह उपलब्ध है वह काफी नहीं है. हाईकोर्ट के वकीलों की दलीले सुनने के बाद अदालत ने फुटबॉल ग्राउंड बनाने के प्रस्ताव पर रोक लगा दी है.

ALSO READ : पलामू: गार्ड की हत्या को लेकर आक्रोश, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *