पाकुड़: राज्य स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप में पाकुड़ का जलवा, मध्य विद्यालय जिंदातो की टीम ने जीता कांस्य पदक

Pakur: जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय आया, जब मध्य विद्यालय जिंदातो की अंडर-12 बालक फुटबॉल टीम ने रांची के...

Pakur
पाकुड़ के खिलाड़ियों ने राज्य में लहराया परचम

Pakur: जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय आया, जब मध्य विद्यालय जिंदातो की अंडर-12 बालक फुटबॉल टीम ने रांची के खेलगांव में आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया. कांस्य पदक मुकाबले में पाकुड़ की टीम ने लोहरदगा को 1-0 से हराकर राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया.

उपायुक्त ने खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित

टीम की इस उपलब्धि पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में खिलाड़ियों और उनके कोच को सम्मानित किया. उन्होंने सभी खिलाड़ियों और कोच को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, फुटबॉल और पानी की बोतल भेंट की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

Pakur
पाकुड़ के खिलाड़ियों ने राज्य में लहराया परचम

 

खिलाड़ियों की मेहनत और विद्यालय की पहल की सराहना

इस अवसर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने खिलाड़ियों, कोच, शिक्षकों और पूरे विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि मध्य विद्यालय जिंदातो ने बच्चों में खेलों के प्रति रुचि विकसित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने का सराहनीय कार्य किया है. उन्होंने कहा कि यह जिले के लिए गर्व की बात है कि यहां के छात्र-छात्राएं लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं.

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन

उपायुक्त ने कहा कि जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी पाकुड़ के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करते रहेंगे.
ALSO READ: कोडरमा: डोमचांच में नए उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास, विधायक डॉ. नीरा यादव बोलीं- गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना प्राथमिकता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *