लोहरदगा: जोंजरो पहुंचे डॉ. रामेश्वर उरांव, हाफिज आजाद अंसारी के निधन पर जताई संवेदना

Lohardaga: पूर्व मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव सोमवार को जोंजरो गांव पहुंचे. यहां उन्होंने पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुनीम अंसारी के पिता हाफिज...

लोहरदगा
डॉ. रामेश्वर उरांव

Lohardaga: पूर्व मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव सोमवार को जोंजरो गांव पहुंचे. यहां उन्होंने पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुनीम अंसारी के पिता हाफिज आजाद अंसारी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके पैतृक आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की.

परिजनों को बंधाया ढांढस

डॉ. उरांव ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि हाफिज आजाद अंसारी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

सामाजिक योगदान को किया याद

उन्होंने कहा कि कठिन समय में समाज का साथ परिवार को संबल देता है. शोकसभा में मौजूद लोगों ने भी हाफिज आजाद अंसारी के सरल स्वभाव और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

ALSO READ: कोडरमा: डोमचांच में नए उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास, विधायक डॉ. नीरा यादव बोलीं- गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना प्राथमिकता

कई लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, संजय कुमार, असलम अंसारी, ऐनुल अंसारी, हाजी सदरुल अंसारी, मुनीम अंसारी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *