हुसैनाबाद प्रगतिशील पत्रकार मंच ने आदर्श युवा जागृति मंच को  3 रनों से हराकर फैंसी मैच का जीता खिताब

Palamu: आदर्श युवा जागृति मंच द्वारा स्व. धर्मदेव राम नॉक आउट नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आयोजन स्थानीय कर्पूरी मैदान पर किया...

Palamu: आदर्श युवा जागृति मंच द्वारा स्व. धर्मदेव राम नॉक आउट नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आयोजन स्थानीय कर्पूरी मैदान पर किया गया. इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया. इसके पूर्व एक फैंसी मैच प्रगतिशील पत्रकार मंच हुसैनाबाद एकादस बनाम आदर्श युवा जागृति मंच जपला एकादस के बीच खेला गया. इसकी शुरुआत आदर्श युवा जागृति मंच के संरक्षक जितेंद्र पासवान ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की.

रोमांचक मुकाबले में 3 रन से जीत

प्रगतिशील पत्रकार मंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 61 रन का लक्ष्य दिया. जवाबी पारी खेलते हुए आदर्श युवा जागृति मंच ने निर्धारित 6 ओवर में 58 रन पर ही सिमट गई. और इस तरह प्रगतिशील पत्रकार मंच ने 3 रन से फैंसी मैच जीत लिया. यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और दर्शकों ने इस फैंसी मैच का भरपूर लुफ्त उठाया.

ALSO READ: सरायकेला में सड़क सुरक्षा अभियान: बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई, जुर्माना के साथ हेलमेट भी बांटे

खिलाड़ियों और पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

टीम का नेतृत्व उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत ने किया. जबकि अध्यक्ष कमलेश कुमार विश्वकर्मा, सचिव संजय ओझा, कोषाध्यक्ष गौतम पटेल, धनन्जय कुमार, डॉ. सतेंद्र चंदेल, सैयद नौशाद, जितेंद्र प्रसाद, दीपनरायन कुमार समेत छोटन शर्मा, राकेश कुमार, वीरू कुमार, कमरान मीर, विक्रम विशाल, मोंटा खान, दिनेश कुमार आदि मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *